kotha
post authorabhishek 03 Jun 2022 1749

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई .

देहरादून - एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इतिहास की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही तीन राज्यों-उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्स फ्री हो चुकी है। फिल्म की टैक्स फ्री की घोषणा गुरुवार को सबसे पहले यूपी, एमपी और फिर उत्तराखंड में की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार शाम कहा कि हमने राज्य में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।