kotha
post authorabhishek 05 Jun 2022 1409

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाया गया स्वच्छता अभियान.

देहरादून- पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्वारिखाल मंडल से जिला मंत्री महिला मोर्चा रेनू उनियाल के नेतृत्व में ग्राम जल्ठा, ग्राम पंचायत अमाल्डू, ब्लॉक द्वारीखाल मे पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासियों ने साफ सफाई करके पेड़ लगाए गए एवं जल संरक्षण हेतु जल बचाने की शपथ ली गई और केंद्र सरकार की योजनाओ से लाभान्वित महिलाओ को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रेनू उनियाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों को अपनी खुशियों में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए ।इस मौके पर साधना देवी, कादम्बनी देवी, रेखा देवी, शाकम्बरी देवी, आशा देवी, धूमा देवी, रजनी देवी, विनीता, कल्पना, लाजवंती, संगीता, सुशमा, अंजली, प्रशान्त अवनीश आदि महिलाएं मौजूद रही।