kotha
post authorabhishek 07 Jun 2022 1323

मुख्यमंत्री धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया.

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिखाऊखड्ड डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री  धामी ने हादसे के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए हैं। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही हम लगातार उत्तराखण्ड सरकार के सम्पर्क में थे। यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से खजुराहो (मध्यप्रदेश) पहुंचाया जाएगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सुगम व सुदृढ़ यात्रा को लेकर लगातार रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी व्यक्तिगत रूप से इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹1 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार मुआवजा राशि देने का फैसला लिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया जा चुका है। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसपी अपर्ण यदुवंशी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।