kotha
post authorabhishek 06 Jun 2022 1196

बॉलीवुड दबंग सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी.

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। बताया जा रहा है कि इस लेटर में सलमान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा है, “तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे।”मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिस लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया है, उसी बिश्नोई ने सलमान खान को 2018 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस के फैसले के बाद अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ पुलिस के कुछ सिपाही भी साथ रहेंगे।