kotha
post authorabhishek 10 Jun 2022 1115

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी.

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में आगामी 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसके अलावा कैबिनेट में कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव भी आ सकता है। राज्य पशुधन मिशन योजना का ड्राफ्ट भी तैयार है और इसके भी कैबिनेट के समक्ष लाए जाने की संभावना है।