kotha
post authorabhishek 10 Jun 2022 1212

गंगा दशहरा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

देहरादून -  गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड सहित अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया। स्नान के उपरांत सभी देवी देवताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावनाएं को देखेते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद की। हरकी पौड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार शाम से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। घाटों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।