kotha
post authorabhishek 13 Jun 2022 918

शराब की ओवर रेटिंग पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त.

 , 
देहरादून - जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद के अवस्थित शराब की दुकानों में नियमित अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही  दुकानों पर अनिवार्यत: रेट लिस्ट चस्पा करने, तथा हमारी दुकान पर ओवर रेटिंग नही होती है की बैनर लगाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के  विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान ट्रांसपोर्ट नगर, विदेशी मदिरा की दुकान रानी पोखरी, देशी मदिरा की दुकान डोईवाला, हरिद्वार बायपास रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अनुज्ञापियो को निर्देशित किया गया कि दुकान पर ओवर रेटिंग नहीं की जा रही है संबंधी पोस्टर चस्पा करें तथा ग्राहकों को बीजक भी दें।

जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि विभिन्न माध्यमों से शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतें पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। तथा दुकानों पर अनिवार्यतः पोस्टर चस्पा किया जाए कि इस दुकान पर निर्धारित मूल्य पर शराब एवं बियर की बिक्री की जा रही है कोई ओवर रेटिंग नहीं  की जा रही है।  पोस्टर ना लगाने वाली दुकानों पर कार्यवाही करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। साथ ही ओवर रेटिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आबकारी एक्ट में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कठौर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ओवर रेटिंग पर छापामारी अभियान जारी हैl