kotha
post authorabhishek 18 Jun 2022 1081

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर यमुनाघाटी पहुँचे .


देहरादून -  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर यमुनाघाटी पहुँचे ,जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल होने पर देश भर में संगठन जनसभाओं के माध्यम से सरकार की विकारकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का अभियान छेड़े हुये है। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी मुख्यालय में जन समुदाय को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच शेयर करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का शुक्रवार को यमुनाघाटी के डामटा, बर्निगाड, नौगाँव ,बड़कोट , खरादी ,जानकीचट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद यमुनोत्री धाम पहुँचकर माँ यमुना के दर्शन किये। राज्य की कुशल क्षेम की कामना मातारानी से की। उन्होंने इस दौरान यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अन्य प्रदेशों से आये श्रद्धालुओं से उनके हाल जानते हुए चार धाम यात्रा की फीडबैक भी ली ताकि सरकार से चारधाम यात्रा की सुगम व्यवस्था को बेहतरी से किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को उत्त्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यमुनाघाटी के भ्रमण में मंडल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, महामन्त्री अमित रावत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चैहान, बचन सिंह, सरदार सिंह, अनिल सिंह, बॉबी चैहान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।