kotha
post authorabhishek 03 Jul 2022 2112

भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी जारी.

 भारत में कोरोना के नए मामलों के ग्राफ में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ रहे एक्टिव मामले एक चिंता का विषय बन गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट भी इस बात को पुख्ता कर रही है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16,103 नए मामले सामने आए हैं और 13,929 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 31 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।


कोरोना के मामलों में बीते 24 घंटों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद एक्टिव केस (सक्रिय मामले) में बढ़ोतरी देखी गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 2,142 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई है। अब कुल एक्टिव केस 1,11,710 हो गए हैं। इसकी वजह कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कम संख्या है। कोरोना के कुल मामले भी अब बढ़कर 4,35,02,428 हो गए हैं।मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 4.26 फीसद दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.81 फीसद हो गई है। इसी के साथ राज्यों में भी इसका असर दिखने लगा है।