kotha
post authorabhishek 27 Jul 2022 1228

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने भेंट की.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम से भेंट हुई। रेड्डी ने उत्तराखंड की जनता के सहयोग एवं सरकार द्वारा सफल कांवड़ एवं चारधाम यात्रा के संचालन हेतु बधाई दी।

माननीय मंत्री अगस्त माह में उत्तराखंड पधारेंगे जिसके दृष्टिगत हमारी सरकार ने राज्य के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की रूपरेखा को आकार देने हेतु एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है।