kotha
post authorabhishek 30 Jul 2022 994

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से GOC उत्तराखण्ड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की.

देहरादून – मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट करते हुए चम्पावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

चम्पावत भ्रमण के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा कैंटीन की बेहतर सुविधा हेतु मांग की गई थी जिसको लेकर मैंने जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया से वार्ता की थी। निश्चित रूप से इस कैंटीन के विस्तारीकरण से सेना से जुड़े लोगों एवं उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी।