kotha
post authorabhishek 30 Jul 2022 998

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी.

देहरादून –  भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।निश्चित तौर पर आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी। मैं प्रभु बदरीनाथ जी से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।