kotha
post authorabhishek 12 Aug 2022 990

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत को उत्तराखण्ड का ब्रांड एम्बेसडर बनाने से खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। प्रदेश में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने हेतु बेहतर माहौल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है।