kotha
post authorAdmin 21 Aug 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं SDRF की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। निरीक्षण के दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार भी मौजूद थे।