kotha
post authorAdmin 04 Sep 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के विषय में कथित अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल हेतु विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह जांच समिति विषय से जुड़े प्रत्येक तथ्य को स्पष्ट करेगी। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए कृत संकल्पित है।