kotha
post authorAdmin 06 Sep 2022

उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

देहरादून – उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं के साथ अपनी 23 संस्तुतियां राज्य सरकार को सौंपी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जन व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू-कानून में संशोधन करेगी। इस दौरान समिति के सदस्य व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पूर्व IAS अधिकारी अरुण ढौंडियाल व डी.एस.गर्व्याल और समिति के पदेन सदस्य सचिव के रूप में सचिव राजस्व का कार्यभार संभाल रहे  दीपेंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।