देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को टर्नर रोड क्लेमटाउन में विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की जनता द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता से किये गये वादो को शीघ्र धरातल पर उतारेगी। राज्य के सभी क्षेत्रो का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी जारी हो। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।



abhishek






