kotha
post authorabhishek 01 Apr 2022 1083

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की.

देहरादून - अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उनका परमार्थ निकेतन में स्वागत किया। कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी के दम पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों के लिये बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन, बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और हिमालय की पवित्र वादियां और गंगा का पावन तट यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को समृद्ध कर रहा है। यह स्थान दुनिया के सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक बनता जा रहा है। अब तक उत्तराखंड में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।