kotha
post authorabhishek 01 Apr 2022 1131

नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की शुक्रवार से शुरू हो रही है भारत यात्रा .

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की शुक्रवार से शुरू हो रही भारत यात्रा से विकास के इस साझीदार को और रफ्तार मिलेगी। इस बार भी दोनों देशों के बीच नए प्रोजेक्ट को लेकर बात होगी। दो अप्रैल को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे।भारत विकास में नेपाल का पुराना साझीदार है। नेपाल में आधुनिक ढांचा स्थापित करने के लिए भारत-नेपाल सहयोग की शुरुआत 1951 में ही हो गई थी, जिसका समय के साथ-साथ विस्तार होता गया।भारत ने नेपाल में सहायता मिशन की स्थापना की थी ताकि वहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और प्रशासन में मदद प्रदान की जा सके।