kotha
post authorabhishek 13 Apr 2022 911

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा और लोगों को भीषण गरमी से राहत मिलेगी.

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से हीट वेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा और लोगों को भीषण गरमी से राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगेl मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाने लगा है। इससे हरियाणा, पंजाब औऱ दिल्ली में गरमी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में 12 और 13 अप्रैल को 30 से  40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। हालांकि यहां ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान लगाया गया है।