kotha
post authorabhishek 11 Apr 2022 2031

गुजरात के भरूच जिले में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है.

गुजरात के भरूच जिले में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही हैl समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह हादसा कल रात हुआ थाl धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी प्राप्त जानकारी के अनुसार भरूच जिले के दहेज नाम के इलाके में ओम ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी की फैक्ट्री है, रविवार रात यहां आग लगने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गएl वहीं एक मजदूर लापता है, जिसकी तलाश की जा रही हैl भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गयाl शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआl