kotha
post authorabhishek 11 Apr 2022 1112

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने का अभियान रविवार को शुरू किया गयाl .

नई दिल्ली - 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने का अभियान रविवार को शुरू किया गयाl रविवार को 9 हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज लगवाईl रविवार से करीब 850 प्राइवेट अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाना शुरू किया गयाl रविवार को देशभर में 9 हजार 496 लोगों ने बूस्टर डोज लीl  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्र बूस्टर डोज के लिए सेवा शुल्क के रूप में केवल 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैंl स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिक, सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त सहित किसी भी केंद्र पर बूस्टर डोज लगवा सकते हैंl बूस्टर डोज के लिए किसी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगीl