kotha
post authorabhishek 16 Apr 2022 1799

माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.

मुंबई के माटुंगा में शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। लेकिन इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। जीआरपी ने ट्वीट कर बताया है कि रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर फंसे हुए यात्रियों को निकालने का काम कर रहे हैं। जीआरपी मुंबई के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जीआरपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी इमरजेंसी की हालत में 1512 नंबर डायल कर सूचित करें।हादसे के बाद से मध्य रेलवे का परिचालन प्रभावित हो गया है।   रेलवे सीपी के मुताबिक माटुंगा के पास चालुक्य एक्सप्रेस और मुंबई सीएसएमटी गडग एक्सप्रेस के बीच मामूली टक्कर हुई है। इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है। दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मध्य रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।