kotha
post authorabhishek 15 Apr 2022 990

राष्ट्रीय में बीते दो दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। वहीं, चिकित्सा विशेषज्ञों ने मास्क सहित कुछ कोविड-19 पाबंदियों को फिर से लागू करने के लिए कहा है। साथ ही सरकारों से बूस्टर खुराक को लेकर अधिक उदार होने की अपील की है।दिल्ली में दैनिक कोरोना मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में 3.95 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 366 कोविड मामले दर्ज किए दिल्ली में गुरुवार को 325 मामले दर्ज किए गए थे।महाराष्ट्र में शुक्रवार को 69 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 681 रह गई है।यूपी और हरियाणा सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मामलों में वृद्धि देखी गई है। हरियाणा ने 14 दिनों में 1,200 से अधिक नए कोविड मामले दर्ज किए, जिनमें से 1,000 से अधिक संक्रमण गुरुग्राम जिले से थे। वहीं, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिला में संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गई है।