kotha
post authorabhishek 19 Apr 2022 1723

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

दिल्ली - भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई 30 एमकेआई विमान से यह परीक्षण किया गया है। यह तब हुआ जब भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के समन्वय में मिशन शुरू किया गया था। इस दौरान सुखोई 30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल की फायरिंग की गई।दरअसल, भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी समुद्री तट पर वायुसेना ने सुखोई 30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल की लाइव फायरिंग की। मिसाइल ने एक निष्क्रिय भारतीय नौसेना जहाज के लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। इस मिशन को भारतीय नौसेना के समन्वय में मिशन शुरू किया गया था।रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया और भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने संयुक्त रूप से इसका विकास किया है। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की तकनीकी पर आधारित है।ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल भारतीय वायुसेना को दिन हो या रात और सभी मौसम की स्थिति में सटीकता के साथ समुद्र या जमीन पर किसी भी लक्ष्य पर बड़े स्टैंड-ऑफ रेंज से प्रहार करने की क्षमता प्रदान करती है।