kotha
post authorabhishek 21 Apr 2022 1729

 बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है.

 बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल इलाइची से जुड़े उत्पादों के विज्ञापन में नजर आए थे। जिसके बाद उनके फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी। विमल इलाइची एक ऐसा ब्रांड है जो तंबाकू उत्पाद भी बेचता है।अक्षय कुमार ने विमल ब्रांड का प्रचार करने के लिए अपने फैंस से माफी मांगते हुए ट्वीट किया कि, 'मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। साथ ही मैंने फैसला किया है कि विज्ञापन के लिए ली गई एड फीस का चैरिटी में दान करूंगा।ट्वीट में अक्षय कुमार ने विज्ञापन के आन एयर रहने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि, विमाल इलायची के साथ मेरी बाध्यकारी अनुबंध की कानूनी अवधि तक विज्ञापन का प्रसारण ब्रांड जारी रख सकता है। लेकिन उन्होंने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि वो अपने भविष्य के फैसलों को बहुत सोच समझकर लेंगे।