kotha
post authorabhishek 21 Apr 2022 1261

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिविल सर्विसेज डे के मौके पर नौकरशाहों का अभिवादन किया.

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को सिविल सर्विसेज डे के मौके पर नौकरशाहों का अभिवादन किया और कहा कि उन्होंने देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, 'सिविल सर्विसेज डे के मौके पर पहले काम कर चुके और वर्तमान में काम करने वाले सभी सिविल सर्वेंट्स को मेरी शुभकामनाएं। इन्होंने देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि देश को अपनी सेवाएं देना जारी रखें जैसे सरदार पटेल ने उन्हें प्रोतसाहित किया था।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज सिविल सर्विसेज डे के मौके पर सभी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं। विभिन्न सेक्टरों में देश के नागरिकों के लिए इनका प्रयास जारी है। देश की सेवा वे इसी निष्ठा से आगे भी करते रहें।' पहला नेशनल सिविल सर्विस डे 21 अप्रैल 1947 को मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की थी।