kotha
post authorabhishek 22 Apr 2022 1819

जम्मू के सुंजवां इलाके में शुक्रवार एक सैन्य शिविर के पास आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई .

जम्मू के सुंजवां इलाके में शुक्रवार एक सैन्य शिविर के पास आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गएl इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गएl आतंकवादियों से मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैंl अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार सांभा में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैंl शुक्रवार सुबह जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सीआईएसएफ की बस पर आतंकियों ने हमला किया, इस बस में 15 जवान सवार थेl

सीआईएसएफ ने एक बयान में कहा, "22 अप्रैल को लगभग 4 बजकर 25 मिनट पर सीआईएसएफ कर्मियों पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया, जब वे जम्मू में चल रहे तलाशी अभियान के लिए जा रहे थेl सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई की और उन्हें भागने को मजबूर कर दियाl सीआईएसएफ के एक एएसआई ने कार्रवाई के दौरान अपनी जान गंवा दी" वहीं इस मुठभेड़ को लेकर जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैंl उन्होंने बताया आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, हथियार और गोला-बारूद, सैटेलाइट फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैंl