kotha
post authorabhishek 20 Apr 2022 2102

बार-बार चक्कर आना वर्टिगो बीमारी के हैं संकेत.

वर्टिगो एक सामान्य बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति को चक्कर आते हैं। साथ ही धरती घूमती हुई नजर आती है। उसे मानसिक ज्ञान का जरा भी स्मरण नहीं रह जाता है। इस दौरान मितली और उल्टी भी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको जल्द ही डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। इस प्रकार के लक्षण वर्टिगो के संकेत हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह खतरनाक हो सकता है।वर्टिगो में चक्कर आने का मतलब ऊंचाई से डरना नहीं है। यह एक बीमारी है, जो कान के आंतरिक हिस्से में होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्टिगो वेस्टिबुलर सिस्टम में किसी प्रकार की समस्या आने से होती है, जो मस्तिष्क को नियंत्रित करता है। कभी-कभी यह बीमारी मस्तिष्क में असंतुलन की वजह से भी होती है।इस बीमारी में कान के आंतरिक हिस्से की एमआरआई की जाती है, जिससे वेस्टिबुलर सिस्टम के वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगाया जाता है। अगर वर्टिगो प्राथमिक स्तर में है, तो दवाओं की मदद से ठीक किया जाता है। जबकि अंतिम स्तर पर रहने पर सर्जरी की जाती है। वैसे कान को नियमित देखभाल करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। 
वर्टिगो के लक्षण
-ठीक से सुनाई नहीं देना
-कान का बंद हो जाना
-खाना खाने में परेशानी
– धुंधला दिखना
-चक्कर आना
-जी मचलाना