सहजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसे कई नामों जैसे मोरिंगा, सहजना, सुजना, मुनगा आदि से भी जाना जाता है। जिस तरह सहजन हमारे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है ठीक उसी तरह इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, क्लोरोफिल, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि कई बीमारियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है, जैसे, डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी, आंखों की बीमारी, गठिया आदि।अगर आप भी डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से पीड़ित और इसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सहजन की पत्तियों में एंटी-डायबिटीज गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से यह डायबिटीज मरीजों के बेहद लाभकारी हो सकता है। इसलिए शुगर मरीज इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सहजन की पत्तियां हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए भी काफी कारगर है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी सहायता कर सकती है। साथ ही यह ब्लड वेसल्स को भी ठीक से कार्य करने में मदद करती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैंl सहजन की पत्तियां पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी में फायदा मिलता है।



abhishek






