kotha
post authorabhishek 23 Apr 2022 1162

उत्तराखंड के बाद अब यूपी में भी समान नगारिक संहिता की सुगबुगाहट शुरू हो गई है.

उत्तराखंड के बाद अब यूपी में भी समान नगारिक संहिता की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ में इस संबंध में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है और यह बीजेपी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग करनी चाहिए और उसका स्वागत करना चाहिए। हम इसके पक्ष में हैं और यह यूपी और देश की जनता के लिए जरूरी है। यह भी भाजपा के प्रमुख वादों में से एक है।इससे पहले उत्तराखंड में समान नगारिक संहिता पर मुख्यमंत्री धामी सरकार ने पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट द्वारा समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी जा चुकी है और इस कानून को लागू करने की दिशा में पहला कदम उठाया जा चुका है l उत्तराखंड के सीएम धामी ने चुनाव से पहले ही यह वादा किया था कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर समान नगारिक संहिता को लागू किया जाएगा।