kotha
post authorabhishek 28 Apr 2022 1145

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना होंगे.

 यूक्रेन संकट और उससे निपटने के लिए यूरोप के सख्त रुख बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपने पहले विदेश दौरे पर 2 मई से जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। बता दें कि 2022 में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली विदेश यात्रा होगी। यात्रा की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय  ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री पहले जर्मनी की यात्रा करेंगे, फिर डेनमार्क जाएंगे और चार मई को अपनी वापसी यात्रा के दौरान पेरिस में कुछ समय के लिए रुकेंगे।

पेरिस में, प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे, जो सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी मरीन ली पेन को हराने के बाद शीर्ष पद के लिए फिर से चुने गए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “बर्लिन में, प्रधानमंत्री जर्मनी के संघीय चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों नेता भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे।”चांसलर शोल्ज के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुलाकात होगी,  तीनों देशों के यूरोपीय नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत में यूक्रेन में रूसी आक्रामकता के शामिल होने की संभावना है।