kotha
post authorabhishek 28 Apr 2022 1338

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ .

बुधवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 2 आतंकी मारा गया है। एक जवान भी घायल हुआ है। सुरक्षाबल अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।आईजीपी कश्मीर ने बताया है कि जिस इलाके में ये एनकाउंटर चल रहा है, वहां से नागरिकों को निकाला जा रहा है। बुधवार को देर शाम तक ये एनकाउंटर जारी थाl ये जानकारी कश्मीर जोन की पुलिस ने दी है। इससे पहले IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया था कि जम्मू कश्मीर के पुलवामाघेरा के मित्रिगम क्षेत्र में 2-3 आतंकवादी फंसे हैं, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है और इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान घायल हुआ है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी छिप-छिपकर गोलीबारी कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षाबल भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ये आतंकी हमला ऐसे समय में सामने आया है, जब सोमवार को ही सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक हैंडलर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। दरअसल जिस हैंडलर को पकड़ा गया था, उसके साथ एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था। जांच में ये बात भी सामने आई थी कि ये आतंकी मजदूरों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले रविवार को भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी और लश्कर के 3 आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया था।