kotha
post authorabhishek 07 May 2022 1121

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने तीर्थ पुरोहितों की गरिमामई उपस्थिति में देवभूमि संजीवनी योग केन्द्र के पोस्टर का केदारनाथ धाम में लोकार्पण किया.

देहरादून - एक मई को हरिद्वार से आरंभ हुईं 5वीं देवभूमि योग यात्रा कपाट खुलने के पावन अवसर पर केदार नाथ धाम पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने तीर्थ पुरोहितों की गरिमामई उपस्थिति में देवभूमि संजीवनी योग केन्द्र के पोस्टर का केदारनाथ धाम में लोकार्पण किया। अब यहां से यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है।तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने योग आसनों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के सम्मुख किया। केदारनाथ धाम में देवभूमि संजीवनी योग अभियान का शुभारंभ, देवभूमि उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से वैलनेस का एक बडा हब बनाने के संकल्प के साथ किया जा रहा है। अभियान प्रणेता आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के बताया कि जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने एक मई को हरिद्वार से यात्रा को रवाना किया था। यमनोत्री और गंगोत्री धाम में यात्रा दल ने विशेष पूजा अर्चना की। यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्गों में एक दर्जन से भी अधिक स्थानों में देवभूमि संजीवनी योग केन्द्रों का चयन किया जा चुका है। शनिवार की सुबह यात्रा दल द्वारा  केदारनाथ धाम योग के आदि प्रवर्तक भगवान आशुतोष केदारनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। बद्री केदार मंदिर समिति का इसमें विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारनाथ विधायक आशा रानी रावत, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। केदारनाथ से देवभूमि योग यात्रा बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है।