kotha
post authorabhishek 09 May 2022 2143

बच्चन पांडे’ फ्लॉप हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ करनी पड़ी - विवेक अग्निहोत्री.

विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। सिनेमाघरों से कई वीडियोज वायरल हुए जिसमें फिल्म देखने के बाद दर्शक फूट-फूटकर रोते दिखे। चारों ओर फिल्म की चर्चा रही। नेताओं से लेकर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज तक ने फिल्म को सराहा। अक्षय कुमार ने भी फिल्म की तारीफ की थी और कहा था कि यह एक लहर बनकर आई है। उस वक्त विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय का धन्यवाद करते हुए उनका वह वीडियो पोस्ट भी किया था लेकिन अब अपने एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि तारीफ करना अक्षय की मजबूरी थी।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला। विवेक ने आगे कहा कि अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ फ्लॉप हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ करनी पड़ी। विवेक अग्निहोत्री ने हाल में आरजे रौनक के साथ एक इंटरव्यू किया। इस दौरान आरजे रौनक कहते हैं, ‘बॉलीवुड के सारे लोगों ने आपकी फिल्म की सराहना की है।‘ तब विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘जैसे… जैसे नाम बताओ।आगे आरजे रौनक ने कहा, ‘अक्षय कुमार ने बोला।’ विवेक जवाब देते हैं, ‘वो तो मजबूरी में, क्या बोलेगा आदमी जब सौ लोग सामने खड़े होके सवाल पूछेंगे कि कश्मीर फाइल्स चली आपकी फिल्म नहीं चली, मैं एक फंक्शन में था भोपाल में, तो उन्हें बोलना पड़ गया।‘ विवेक बताते हैं कि ‘पीछे कोई तारीफ नहीं करता, ना ही किसी ने मैसेज करके उनकी तारीफ की। हो क्या रहा था कि वो अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए जाते थे और मीडिया के लोग कश्मीर फाइल्स पर सवाल पूछते थे तो उन्हें जवाब देना होता था।‘