kotha
post authorabhishek 15 May 2022 1150

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर एक टॉक शो की मेजबानी की.

देहरादून -  तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने अपने परिसर में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर, जो की इंडस्ट्री में बैडमैन के नाम से प्रसिद्ध हैं, के साथ एक टॉक शो की मेजबानी की। कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता गुलशन ग्रोवर, कार्यकारी निदेशक तुलाज़ इंस्टिट्यूट सिल्की जैन मारवाह, वाईस प्रेजिडेंट तुलाज़ रौनक जैन, वाईस प्रेजिडेंट प्रौद्योगिकी डॉ राघव गर्ग, निदेशक तुलाज़ इंस्टिट्यूट डॉ संदीप विजय, डीन डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ रणित किशोर द्वारा डीप प्रज्वलन के साथ हुई।दर्शकों को संबोधित करते हुए, गुलशन ने कहा, मैं तुलाज़ इंस्टिट्यूट के मेधावी छात्रों के बीच यहां उपस्थित होकर बेहद प्रसन्न और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। मेरा बचपन मेरे आज के जीवन की तरह उज्ज्वल नहीं था। मैं एक औसत और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का हिस्सा था। मेरे दिवंगत पिता ने हमेशा मुझे और मेरे भाई-बहनों को हमारी सभी समस्याओं से ऊपर उठकर हमारे सभी सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना सिखाया, और मेरा मानना है की यह सब केवल शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। हमारे परिवार की कठिन परिस्थितियों के बावजूद, मेरे पिता ने हमारी शिक्षा में कभी बाधा नहीं डाली। जीवन में शिक्षा के महत्व के प्रति इस सकारात्मक भावना को जारी रखते हुए, देश भर से छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए मैं तुलाज़ इंस्टिट्यूट को शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा, इस बात पर गर्व है कि मुझे हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का सुनहरा मौका मिला है। आज, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, और अनिल कपूर जैसे अभिनेताओं को हॉलीवुड जगत में अपना नाम बनाते हुए देखकर, मुझे अत्यंत गर्व महसूस होता है।”

इस अवसर पर तुलाज़ इंस्टिट्यूट की कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन मारवाह ने कहा, बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर का यहाँ मौजूद होना हमारे और पूरे तुलाज़ परिवार के लिए एक हार्दिक क्षण है। मैं इस मौके पर गुलशन ग्रोवर को उनके जीवन की सभी अमूल्य कहानियों और उपाख्यानों को तुलाज़ के छात्रों से साझा करने और उनके लिए प्रेरणा का एक जबरदस्त स्रोत होने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। टॉक शो का आयोजन तुलाज़ इंस्टिट्यूट के बीजेएमसी विभाग द्वारा किया गया। टॉक शो में तुलाज़ इंस्टीट्यूट के साथ-साथ तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया।