देहरादून - प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.रतन सिंह ऑडिटोरियम पहुॅचकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इण्डिया) प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर की। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इण्डिया) की 11 सूत्रीय मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून हेतु गंभीरता से विचार करेंगे और जो भी बेहतर होगा, वह कार्य किया जायेगा, इसके साथ ही इसके साथ ही मांगों गहनता से परीक्षण कराते हुए जो भी पत्रकारों के हित में बेहतर होगा, वह कार्य अवश्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को नमन करता हूॅ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तम्भ-न्याय पालिका, कार्य पालिका, विधायिका व प्रेस के मध्यम जनहित में आपसी समन्वय होना चाहिए और कोई भी पक्ष कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पारदर्शी व आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले की पत्रकारिता काफी कठिन होती थी और आज भी पत्रकारिता मैं बहुत सारी चुनौतियां हैं । उन्होंने कहा कि आज डिजिटल का दौर है, लेकिन ऐसे में भी पत्रकारिता में आज भी एक सुनहरा भविष्य छिपा है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की है कि वह निष्पक्ष पत्रकारिता करें और लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की मर्यादा को बरकरार बनाए रखें।उन्होंने कहा कि देश के संविधान की विशेषता है कि निचले स्तर से उठकर एक व्यक्ति देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहा है और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की ख्याति बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जबकि वे भी सैनिक परिवार से होने के बावजूद प्रदेश की कमान संभाल रहे हैं। कार्यक्रम में कुमाऊॅ की तर्ज पर ही गढ़वाल मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए गढवाल मण्डल कार्यकारिणी में धर्मेन्द चौधरी को गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष तथा निशान्त चौधरी को महासचिव बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने की। कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, तिलकराज बेहड़, सुमित ह्देश, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी, एनयूजे के मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रा.अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष विकास झा, जिलाध्यक्ष नवीन जोशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



abhishek






