kotha
post authorabhishek 14 Jul 2022 963

उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की .

देहरादून - उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर राज्य से जुड़े स्वास्थ्य सम्बंधित अनेक विषयों पर चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।