देहरादून - उत्तराखण्ड में नमामि गंगा परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में 3 परियोजनाओं को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग ₹25 करोड़ की लागत की इन परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।



abhishek






