kotha
post authorabhishek 11 Apr 2022 1449

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर पहुंचाने वाले को 5 हजार रुपए इनाम की राशि रखी गई है.

राजस्थान - सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर पहुंचाने वाले को 5 हजार रुपए इनाम की राशि रखी गई हैl सोमवार को राज्य यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को प्रोत्साहन राशि मिलने की योजना को होर्डिंग के जरिए लोगों को पहुंचाया जाए lमुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को इनाम राशि स्वरूप 5 हजार रूपए दिए जाते हैंl उन्होंने कहा कि इस योजना के हॉर्डिंग्स सड़कों के अलावा ग्राम पंचायत और थानों में भी लगाए जाने चाहिएl 

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य यातायात प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक सचिवालय में ली. मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास एम्बुलेंस शीघ्र पहुंचनी चाहिए जिससे घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचया जा सखेl मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना से संबंधित स्थानों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएl मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सचिवालय में राज्य यातायात प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए निर्देशित किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर कार्ययोजना बनाकर जिलों तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उचित समन्वय के साथ कार्य किया जाना चाहिएl